नाबालिग के साथ दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म
 Misdemeanor accused arrested

आरोपियों में एक नाबालिग पुलिस ने भेजा जेल

 

सिंगरौली में एक नाबालिग लड़की के साथदुष्कर्म की घटना सामने आई है |  इस घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाई हैं |  जिनमे से एक नाबालिग  है  आरोपियों को पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | 

सिंगरौली में मोरवा थाना क्षेत्र के चकरिया निवासी एक  17 वर्षीय नाबालिक लड़की  के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है  |  दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनों सगे भाइयों में एक का नाम सुभाष साकेत है |  जबकि दूसरा  नाबालिग है  |  नाबालिग लड़की  मोरवा में मजदूरी करती थी  | जब वह मजदूरी करके अकेले लौट रही थी तो  | दोनों आरोपियों ने बलपूर्वक उसके साथ  दुराचार किया  | पीड़िता ने जब अपने परिजनों को यह घटना बताई तो परिजनों ने थाने में सूचना दी  |  इस मामले में आरोपियों ने  पीड़िता के परिजनों को भी धमकी दी  | प्रकरण  को  गंभीरता से लेते हुए मोरवा थाना प्रभारी  नागेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सारी घटना बताई  | पुलिस ने  दोनों आरोपियों के ऊपर  पास्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं  के तहत मामला दर्ज किया  | और योजना बनाकर  ट्रेन से भागने की फिराक में बैठे दोनों आरोपियों को  शुक्ला मोड से गिरफ्तार  कर लिया  | दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया  जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया  |