CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली
 TRINGA YATRA

भारत के नागरिकों के हित में है CAA

 

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध ही नहीं अब समर्थन भी जम कर रो रहा हैं  | पूरे  देश में लोग इस बिल के समर्थन में रैलियां निकाल कर नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन कर रहे हैं | राजनंदगांव शहर में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में  तिरंगा यात्रा निकाली गई और इस अधिनियम को भारत के नागरिकों के हित में बताया  | 

नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी को लेकर आम लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं  | एक खेमा इसके विरोध में हैं | एक खेमा पक्ष में हैं |   नागरिकता संशोधन कानून को केंद्र सरकार का एक बेहतर कदम बताते हुए राजनांदगांव शहर में इस बिल के पक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई  |  जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए इस अधिनियम को भारत के नागरिकों के पक्ष में बताया  |  इस दौरान यात्रा में शामिल राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे ने कहा कि इस बिल के आने से भारत में पड़ोसी देशों से आये हुए प्रताड़ित लोगों को राहत मिलेगी  | 

तिरंगा यात्रा राजनांदगांव शहर के म्यूनिस्पल स्कूल मैदान से निकाली गई |  इस यात्रा में सभी आयु वर्ग के महिला और पुरूष हाथों में भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा लेकर शामिल हुए  | रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी  | रैली का समापन शहर के जय स्तंभ चैक में आयोजित एक सभा के साथ किया गया  |