निजामी बंधुओं का वादियों में मोसे नैना मिलाइके
 Pachmarhi Festival

NRC पर बोले निजामी बंधू -मोदी अच्छा ही करेंगे

 

सूफी गायक निजामी बंधुओं ने NRC को लेकर कहा  कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं और अच्छे रहेंगे और वह जो करेंगे वह अच्छा करेंगे |  इन गायकों ने NRC को एक अच्छा कदम बताया | 

पचमढ़ी में चल रहे छह दिवसीय पचमढ़ी उत्सव के दूसरे दिन निजामी बंधुओं ने सूफी गीतों की प्रस्तुति दी | हजरत निजामुद्दीन औलिया और हजरत अमीर खुसरो जैसे दरबारी गायक के 700 साल पुराने सिकंदरा घराने से ताल्लुक रखने वाले निजामी बंधुओं  के गायन से  पचमढ़ी की वादियां  सूफियाना हो गईं

 निजामी बंधुओं ने  एनआरसी के सवाल पर   कहा कि वह एक अलग मैटर है मेरे ख्याल से वह एक अच्छी बात है और अच्छी बात नहीं भी है |  निजामी बंधुओं ने एनआरसी का अपने अलग अंदाज में जवाब दिया उन्होंने कहा कि एनआरसी का मतलब है निजामी बंधु रॉकस्टार चांदनिजामी  |  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं और अच्छे रहेंगे और वह जो करेंगे वह अच्छा करेंगे |  उन्होंने कहा कि सूफी संगीत जिसे शास्त्रीय संगीत कहा जाता है वह हिंदुस्तान में खत्म हो ही नही सकता |  क्योंकि यह सूफी संतों की रूहानी रिजा है यानी उनकी आत्मा की रिजा है |  जब तक दुनिया रहेगी तब तक संगीत रहेगा

निजामी बंधुओं ने मोसे नैना मिलाइके गीत पर अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया  | इसके बाद उन्होंने ख्वाजा मेरे ख्वाजा | भर दो झोली मेरी या मोहम्मद बोल पर कव्वाली गायन किया |  दम अली दम |   मेरे रश्के कमर |  दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए  जैसे गीतों की महफ़िल में चार चाँद लगा दिए |