मोदी और उमा भारती के गुरु विश्वेश तीर्थ का निधन
 Swami Vishveshthirth passed away

स्वामी विश्वेशतीर्थ  सेवा और आध्यात्म के पुरोधा थे

 

कर्नाटक के पेजावर मठ के प्रमुख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और उमा भर्ती  के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विश्वेश तीर्थ का रविवार सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है | सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने उडुप्पी में अंतिम सांस ली  | नरेंद्र मोदी के पहली बार पीएम बनने के बाद स्वामी तीर्थ उनसे मिलने दिल्ली गए थे और मोदी के दूसरे शपथ ग्रहण में भी शामिल हुए थे  | पीएम मोदी ने उनसे गुरु पूर्णिमा के मौके पर आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए निधन पर शोक जताया है | 

बीजेपी नेता उमा भारती और पीएम नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं के आध्यात्मिक गुरु पेजावर स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन हो गया  | पेजावर स्वामी विश्वेश तीर्थ के निधन पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट  कर  लिखा  है  \'\'उडुपी श्री पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी उन लाखों लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा रहेंगे, जो उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते हैं  |  वे सेवा और आध्यात्म के पुरोधा थे  |  वे एक न्यायपरक और दयाभाव रखने वाला समाज बनाने के लिए निरंतर कार्यशील रहे। ओम शांति  , 20 दिसंबर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद स्वामी जी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था  | शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी  | रविवार सुबह ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती उनका हालचाल जानने उडुपी पहुंची थीं पेजावर स्वामी के उनके पार्थिव शरीर को   अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में  लोगों के  अंतिम दर्शन के लिए रखा गया  | उसके बाद शाम को  स्वामी विश्वेश तीर्थ का अंतिम संस्कार किया गया  |