मैनपाट और चिल्फी में बिछी बर्फ की चादर
 Cold and cold

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में तेज शीतलहर

 

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्से इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं  | 15 जिलों में तेज शीतलहर चल रही है | मैनपाट और चिल्फी में बिछी बर्फ की चादर बिछी नजर आई  | तेज ठण्ड में ओस की बूंदें जमने से ऐसे हालत बन गए हैं  | 

छत्तीसगढ़ के   15 जिलों में तेज शीतलहर चल रही है  | अद्यिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे चल रहा है  | यह इस सीजन की सबसे अधिक ठंड है  | देश के बाकी हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण यहां भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है  |  मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर से आ रही सर्द हवा ने मैनपाट और चिल्फी की पहाड़ियों पर बर्फ की चादर बिछा दी है |  इसका असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर पड़ रहा है |  रायपुर   समेत अधिकांश हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं  | सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया   चिल्फी घाटी में न्यूनतम तापमान  तीन  डिग्री रिकार्ड हुआ | मौसम विभाग ने प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, जांजगीर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद जिले में तेज शीतलहर की चेतावनी दी है  | अगले 24 घंटे तक ये जिले अत्यधिक ठंड की आगोश में रहेंगे  | मौसम विभाग ने दी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज शीतलहर की चेतावनी दी है  | इस दौरान

रायपुर में पारा 9.6 , बिलासपुर में 7.5  ,पेंड्रारोड में 4.1  ,अंबिकापुर में 3.8   डिग्री दर्ज किया गया  |