कलेक्टर ने किया मीडिया कार्यशाला का आयोजन
 Sanitation ranking

स्वच्छता के लिए जन जागरूकता लाने  की अपील

 

सिंगरौली में   स्वछता के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया |  कलेक्टर ने पत्रकारों और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ  स्वच्छता के लिए  शपथ ली | नगर निगम कमिश्नर ने इस अभियान में आम नागरिकों  से  शामिल होने की अपील की | 

सिंगरौली में कलेक्टर  के वी एस चौधरी ने  मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया  |  जिसमें स्वच्छता  सर्वेक्षण रैंकिंग 2020 में  उत्कृष्ट स्थान के लिए मुहिम के बारे में बताया गया  | केवीएस चौधरी ने कहा कि पत्रकार साथी भी स्वच्छता की इस मुहिम में हो शामिल हो  | और   कंधे से कंधा मिलाकर इस मुहिम में योगदान दे  .| नगर निगम द्वारा स्वच्छता रेकिंग 2020 के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है उसके सार्थक परिणाम मिलते दिख रहे हैं  |  मुहीम में  शहर के आम नागरिक ,सरकारी कर्मचारी ,शासकीय अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधक  साथ दे रहे हैं  | कलेक्टर ने पत्रकारों ,नगर निगम के कर्मचारियों के साथ स्वच्छता के लिए शपथ ली  |  कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर शिवेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में जहां भी  कचरा  हो तुरंत फोटो खींचकर ऐप  भेजें  | 

 तुरंत उस पर  कार्यवाही की जाएगी  |  कमिश्नर ने आम लोगों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की  |   साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जिसमे  स्वच्छता से सम्बंधित जानकारी ली जा सकती है