अतिक्रमण विरोधी दल पर लोगों ने किया पथराव
  Stone pelting

बिना नोटिस दिए मकान गिराने का लगाया आरोप  

 

छतरपुर में अतिक्रमण विरोधी अमला जब सरकारी जमीन पर बनी कालोनी को हटाने पहुंचा तो  | लोगों  ने अतिक्रमण दल और प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया  |  इन लोगों ने प्रशानिक  अमले पर पथराव कर लाठी डंडे मारे  |  लोगों का आरोप है की बिना नोटिस दिए  प्रशासन ने उनके मकान गिराने शुरू कर दिए  थे | 

कमलनाथ सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ करवाई करने के लिये चलाये जा रहे अभियान  से अब लोग परेशान होना शुरू हो गए हैं और सरकार की कार्यवाही के खिलाफ सामने आने लगे हैं  |  छतरपुर मे भी अजीब स्थिति देखने को मिली  | अतिक्रमण दल सिविल लाईन की सरकारी जमीन पर बनी दुर्गा कालोनी मे बुल्डोजर से मकान गिराने गया था  | तभी लोगों  मकान गिराने की कार्यवाई का विरोध करने लगे  | लोगों ने प्रशासन की टीम पर पथराव शुरु कर दिया  | और लाठी डंडों  से अतिक्रमण विरोधी दस्ते को भगा दिया | पथराव होता देख प्रशासन की टीम भागने लगी  | इस पथराव मे मौके पर जे सी बी मशीन के कांच भी टूट  गये | 

जब इस बारे मे  क्षेत्रीय सत्ताधारी विधायक आलोक चतुर्वेदी को खबर लगी |  तो वह  मौके पर पहुंचे | और सरकारी काम मे हस्तक्षेप करते हुये मकान  तोडने से  रोक दिया  |  विधायक ने  प्रशासन की टीम को खरी खोटी सुनाते हुये कहा कि |  कमलनाथ सरकार ने भूमाफियाओ के खिलाफ कारवाई करने का आदेश दिया है  | गरीबो के मकान गिराने को नही कहा | पहले भूमाफियाओ पर कार्यवाही करो तब इन पर कारवाई करना | अतिक्रमणकारियों का आरोप है की प्रशासन बिना  नोटिस दिये कड़ाके  की ठंड में उनका मकान गिराने लगा  | वही कुछ लोगों ने  एस डी एम पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए  |