Since: 23-09-2009
प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंह खोलते ही जहर उगलती हैं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया...उन्होंने कहा कि मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर को साध्वी नहीं मानता क्योंकि साधु-संतों की वाणी में संयम और मिठास होती है | लेकिन वह तो मुंह खोलते ही जहर उगलती हैं |
मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उमा भारती पर भी गेरूआ वस्त्र धारण करने को लेकर जुबानी हमले किए | | उन्होंने कहा कि यह लोग गेरूवा वस्त्र धारण कर अभी भी मोह माया में फंसे हुए हैं .| ऐसे लोग साधु-साध्वी कैसे हो सकते हैं | पिछले दिनों प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक यात्रा के दौरान फ्लाइट में सीट को लेकर एक अन्य यात्री के साथ उलझती हुई नजर आई थीं | उन्होंने कहा कि मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर को साध्वी नहीं मानता क्योंकि साधु-संतों की वाणी में संयम और मिठास होती है | लेकिन वह तो मुंह खोलते ही जहर उगलती हैं |
सीएम भूपेश ने राज्य के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं | उन्होंने कहा कि नए साल में राज्य सरकार ने कुछ नए संकल्प लिए हैं | हम प्रयासरत है कि कुछ ऐसा करें, ताकि छत्तीसगढ़ भारत के मानचित्र पर सर्वोपरि रहे | उन्होंने गुजरे हुए साल को छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों भरा बताया और अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं | रायपुर में महापौर बनाने के भाजपा के दावे को उन्होंने खोखला बताते हुए कहा कि भाजपा हमारे संगठन में फूट की अफवाह फैला रही है | उनका दावा पूरी तरह खोखला है |
MadhyaBharat
1 January 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|