मनचले की लड़कियों ने की चप्पल से पिटाई
 Playful Beating

झाडू बाजार में मजनू की चप्पल कुटाई

 

बड़वानी में रोज रोज की छेड़छाड़ से परेशान हो कर कुछ लड़कियों ने अच्छे से एक मनचले को सबक सिखाया और उसकी चप्पल से पिटाई की |  पिछले कुछ दिनों से कोचिंग आने-जाने के दौरान ये युवक लड़कियों को परेशान कर रहा था  | 

पिछले कु छ दिनों से कोचिंग आने-जाने के दौरान युवतियों को परेशान कर रहे एक मनचले की सरेराह पिटाई हो गई  | लड़कियों ने  मनचले युवक को चप्पलों से पीटा | |  हालांकि मामला पुलिस तक  नहीं पहुंचा  | जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की निवासी  लड़कियां  एमजी रोड के समीप झाडू बाजार स्थित कोचिंग क्लास में पढ़ने के लिए आती हैं |  पिछले कुछ दिनों से एक युवक उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था  |  परेशान लड़कियों ने उसे सबक सिखाने का मन बनाया और इस बार उसने जैसे ही छेड़छाड़ की  |  इस से  गुस्साई लड़कियों  ने मिलकर युवक की चप्पल पिटाई कर दी  | इस दौरान लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई  |