गूजरी महल संग्रहालय से प्राचीन देवी प्रतिमा चोरी
 CHORI

प्राचीन अष्टभुजी देवी प्रतिमा की तलाश में पुलिस

 

चोरों ने ग्वालियर किले की तलहटी में बने गूजरी महल संग्राहलय से प्राचीन अष्टभुजा देवी प्रतिमा चुरा ली |  जिस समय ये चोरी हुई उस वक्त संग्राहलय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात थे | 

ग्वालियर किले पर बने गूजरी महल संग्रहालय से अज्ञात चोर एक प्राचीन अष्टभुजा देवी प्रतिमा को चुरा कर ले गए  |  कहने को गूजरी महल के तलघर में स्थित म्यूजियम में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं | लेकिन कैमरे का डायरेक्शन दूसरी दिशा में होने से चोरी की यह वारदात कवर नहीं हो सकी है |  हैरानी की बात यह है कि गूजरी महल संग्रहालय में एक चौकीदार भी हमेशा तैनात रहता है | लेकिन जिस समय घटना घटित हुई उस समय वह  बाथरूम गया  था   पुरातत्व विभाग ने इसकी सूचना बहोड़ापुर थाने में  की  | जिसके  बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है  | 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन इस संग्रहालय को कड़ी देखरेख में रखा जाता है | बावजूद इसके चोरी की घटना ने पुलिस की सरदर्दी बढ़ा दी है |  यह प्रतिमा कांच के बने बॉक्स में रखी हुई थी |  फिलहाल संग्राहालय के तलघर को पुलिस और विभाग द्वारा सील कर दिया गया है |