कमलनाथ:बीजेपी गुमराह करने की राजनीति कर रही है
 KAMALNATH

सेवादल से मिलता है आंतरिक बल और शक्ति

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की सेवादल कैंप से आतंरिक बल और शक्ति मिलती है |  सेवादल कार्यकर्ताओ को बीजेपी की पिछले 6 साल की राजनीति पर ध्यान देना होगा  | बीजेपी गुमराह करने की राजनीति कर रही है  | उन्होंने कहा सेवादल का आईटी सेल मप्र में बनाया जाएगा  | 

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस सेवादल का शिविर चल रहा है | शिविर में  22 राज्यो से 425 सदस्य शामिल हुए हैं | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की इस शिविर की खासियत यह है की यहाँ बिना बुलाये कार्यकर्ता आते हैं |  1980 में सेवादल केम्प में मैंने हिस्सा लिया था |  आंतरिक बल और शक्ति सेवादल केम्प से ही मिलती है  | राजनैतिक परिवर्तन संगठन के कामकाज को प्रभावित करता  है  | कमलनाथ ने कहा संगठन के कामलकाज में क्या जोड़ना है  इस पर अब विचार करना होगा |  परिवर्तन कैसे करें  | सेवादल का संदेश कैसे गांव गांव तक पहुचाये  | कमलनाथ ने कहा सेवादल कार्यकर्ताओ को बीजेपी की पिछले 6 साल की राजनीति पर ध्यान देना होगा  |  बीजेपी गुमराह करने की राजनीति कर रही है | 

एनआरसी और CAA को लेकर कमलनाथ ने कहा की  इनमे जो नहीं लिखा गया है |  उस पर चर्चा ज्यादा होनी चाहिए | कमलनाथ ने बीजेपी पर नीशाना साधते हुए कहा की |  कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ वो पढ़ा रहे  जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना देना नही  ..कमलनाथ ने कहा. | गांव गांव तक सन्देश भेजने वाले निष्ठावान सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस के पास ही है | और निष्ठा ही आपका प्रमाण है |  सेवादल का आईटी सेल मप्र में बनाया जाएगा  | ये देश भर का कमांड सेंटर बनेगा  |