फग्गन सिंह ने कमलनाथ को अड़े हाथों लिया
 FAGGAN SINGH

CAA पर कमलनाथ लोगों में भ्रम फैला रहे हैं  

 

केंद्रीय स्टील राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि वह CAA  कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं करेंगे  | जबकि यह कानून देश की पार्लियामेंट ने पास किया है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से   कानून बना है  | कुलस्ते ने कहा विपक्षी दल इस पर भ्रम फैला रहे हैं  | 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून से भारत में निवास कर रहे अल्पसंख्यकों को कोई भी नागरिकता संबंधी खतरा नहीं होगा  |  यह कानून पड़ोसी देशों से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है  | उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि वह यह कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं करेंगे, जबकि यह कानून देश की पार्लियामेंट ने पास किया है और राष्ट्रपति के  हस्ताक्षर से कानून बना  है  | फग्गन सिंह ने कहा कि कानून के बारे में जागरूकता नहीं होने से राजनीतिक लोग जनता में भ्रम फैलाकर व्यर्थ की समस्या पैदा कर रहे हैं  | 

कुलस्ते अपने संसदीय क्षेत्र के लखनादौन पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की  |  कुलस्ते कार्यकर्ताओं के साथ लखनादौन के बाजार से होकर मुख्य मार्ग की एक जनसंपर्क रैली में भी शामिल हुए   जिसमे उन्होंने लोगों को  CAA से सम्बंधित पम्पलेट बांटे  | केंद्रीय मंत्री ने  नागरिकता संशोधन कानून जन जागरूकता को लेकर स्थानीय बस स्टैंड में एक गोष्ठी में भी भाग लिया |