कनौज में जिंदा जले 30 यात्री
 INCIDENT 30 LIVES

ट्रक बस की टक्कर में बस जली

 

कनौज में भीषण सड़क हादसा हुआ  |  यहां ट्रक से भिड़ंत के बाद एसी बस में आ लग गई  |  बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिनमें   20 से ज्यादा लोगों   के जिंदा जल जाने की खबर है |  प्रशासन  ने करीब 20 यात्रियों के मरने की पुष्टि की है  | ये संख्या 30 तक हो सकती है | 20 यात्रियों को बचा लिया गया है  | कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि हादसा  कन्नौज के जीटी रोड हाइवे पर हुआ  | 

डबल डेकर बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई  | हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री बस में सो रहे थे

 बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी  | 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे | मृतकों में कुछ यात्रियों के शव पूरी तरह जल चुकी हैं |  उनकी पहचान करना भी मुश्किल है  |   पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने हादसे पर दुख प्रकट किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है  |  आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया, बस में करीब 45 यात्री सवार थे |  25 को बचा लिया गया है | इनमें से 12 को मेडिकल कॉलेज तिरवा में भर्ती कराया गया है | 2 यात्री पूरी तरह स्वस्थ्य थे, जिन्हें घर भेज दिया गया है  | 18 से 20 यात्री लापता हैं  | आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, शव बहुत बुरी तरह जल चुके हैं  |  डीएनए टेस्ट से उनकी पहचान की जाएगी और इसके बाद ही मृतकों की सही आंकड़ा पता चलेगा  | शुरुआती जांच में बस में 8 से 10 शव नजर आ रहे हैं, लेकिन वे भी बुरी तरह जल चुके हैं  | एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस खचाखच भी थी |  हो सकता है उसमें 60 यात्री सवार हों  .| टक्कर के बाद आग लगी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया |  लोगों ने बस से निकलने की कोशिश की, लेकिन 10-12 लोग ही उतरने में कामयाब हो सके और बाकी लोग फंस गए और जिंदा जल गए |  प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा | इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. | मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं |   साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और कोहरे को हादसे की वजह बताया. | सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा दिया जाएगा |