CAA के पक्ष में बीजेपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
 SIGNATURE CAMPAIGN

सोनिया और राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं

 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी ने जागरूकता और  प्रचार प्रसार को लेकर सिंगरौली में जन संगोष्ठी सभा का आयोजन किया  | बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया |  इस दौरान CAA  के पक्ष में  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया  | 

सिंगरौली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी ने जागरूकता  तथा प्रचार प्रसार अभियान  चलाया | इस दौरान  भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य   और अध्यक्ष देवेश पांडे  मौजूद रहे | जन संगोष्ठी  के माध्यम से बीजेपी ने शहर के कई वार्डों में लगों को CAA के बारे में जानकारी दी | इसके साथ ही  नागरिकता संशोधन कानून  के पक्ष में जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया |  इस दौरान जयन्त मंडल अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एनआरसी को लेकर देश को गुमराह किया है | नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है | ना की छीनने के लिए | अधिनियम में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि भारत के लोगों की नागरिकता छीनी जाएगी  | यह अधिनियम पड़ोसी राष्ट्रों से आए नागरिकों के लिए है  |  इस अधिनियम में उन नागरिकों को नागरिकता दी जाएगी जो पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण  वहां से विस्थापित होकर 31 दिसंबर 2014  तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं |