पचमढ़ी हिल स्टेशन पर जमी बर्फ
 WINTER SET

पचमढ़ी में तापमान 2 डिग्री हुआ

 

मध्यप्रदेश होशंगाबाद का एक मात्र हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए रोमांच का केंद्र बन गया हैं  |  एक तो सर्दी का सितम हों और दूसरी तरफ अब पचमढ़ी मने बर्फ जमने लगी हैं  | जिसका पर्यटक भरपूर मजा ले रहे हैं  | .  

मध्यप्रदेश में कई सालों बाद जोरदार ठण्ड ने लोगो को हिला कर रख  दिया हैं  | मप्र के एक मात्र हिल स्टेशन पर सर्दी का सितम हर रोज बढ़ रहा हैं  |  पचमढ़ी के मैदानी इलाकों में बर्फ जम चुकी हैं  | पचमढ़ी का तापमान 2 डिग्री हो गया हैं  | पचमढ़ी क्षेत्र की झीलों के किनारे बर्फ की चादर बिछ चुकी हैं  | बर्फ लोगो के घरों में  | खुले मैदान में  | पेडों पर  यहाँ तक की गाड़ियों पर भी  बर्फ जम चुकी हैं  |