रेलवे प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
 LARGE NEGLIGENCE OF RAILWAY

तेज ठंड लगने से स्काउट गाइड के बच्चे हुए बेहोश

11 बच्चों को रेलवे अस्पताल में किया गया भर्ती

स्वास्थ मंत्री टी.एस.सिंहदेव पहुंचे बच्चों से मिलने

 

 नेशनल जम्बोरेट के समापन के बाद शनिवार की रात 10 बजे ट्रेन के इंतजार में स्टेशन में खड़े नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के 11 छात्र-छात्राएं ठंड की चपेट में आकर बेहोश हो गए  | | उन्हें देखकर महिला कर्मचारी ने आरपीएफ और जीआरपी को जानकारी दी |   इसके बाद सभी को रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया  .| जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है | 

सेकरसा मैदान में छह दिवसीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का अखिल भारतीय जम्बोरेट आयोजित किया गया था |  इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य जोन के 1000 से अधिक स्काउट एंड गाइड्स के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया  | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मेजबानी में 19वें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नेशनल जम्बोरेट का समापन शुक्रवार को हुआ  | इसके बाद विभिन्न जोन से आए स्काउट्स एंड गाइड्स की रवानागी शुरू हुई  |   शनिवार की रात 11 बजे नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के 100 स्काउट्स एंड गाइड्स |  सारनाथ एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे  |   वे प्लेटफार्म में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे | बीते दो दिनों से मौसम बदलने के कारण छात्र ठंड का शिकार हो गए थे |  इसी दौरान अचानक छात्र-छात्राएं प्लेटफार्म में बेहोश होने लगे | आधे घंटे के भीतर ही 11 छात्र ठंड की चपेट में आकर बेहोश हो गए  | इससे रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया  |   ड्यूटी कर रही  महिला गार्ड ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी | इसकी सूचना  रेलवे के आला अधिकारियों और आयोजन समिति को दी गई  |  तत्काल बच्चों को रेलवे हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया और इसकी खबर जिला प्रशासन को भी दी गई | जिससे प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई  | डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं की जांच के बाद ठंड से बीमार पड़ने की जानकारी दी | साथ ही बताया कि वे पहले से ही ठंड की चपेट में आ गए थे  | डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी स्थिर है | एक छात्र ज्यादा बीमार है |  घटना की सूचना छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली तो  |  वे खुद बीमार बच्चों से मिलने पहुंच। साथ ही शहर के विधायक शैलेश पांडेय और दूसरे जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे  | टीएस सिंहदेव में बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए |