एक लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट
 CHHATTISHGARH BUDGET

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांगे लोगों से सुझाव

 

छत्तीसगढ़ राज्य का वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट एक लाख करोड़ स्र्पये से अधिक का होने का अनुमान है  | सरकार नये वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है  |  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  ट्वीटकर आम जनता से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किये हैं  |   

पहले ऐसा होता था कि सरकार खुद ही बजट तय करती थी, और विधानसभा के बजट सत्र में उसे पेश करती थी  | M लेकिन अब आम जनता से भी राय लेना चाहती है, जिससे बजट में जन आकांक्षााओं के काम को प्राथमिकता क्रम में रख सके   |  इस बार बजट एक लाख करोड़ के पार जाने की संभावना जताई जा रही है  | गत वर्ष 2019-20 का मूल बजट 95 हजार 899 करोड़ का था  |  बाद में तीन बार अनुपूरक बजट पेश हुआ  | इसके बाद कुल बजट 1 लाख 787 करोड़ रुपये पहुंच गया  .| इस लिहाज से इस बार का बजट एक लाख करोड़ स्र्पये से अधिक का होगा, ऐसा अनुमान  है  |  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्विट में जारी पोस्टर में कहा गया है कि हमारी सरकार ने विरासत में मिली समस्याओं और सीमित संसाधनों के बावजूद बीते एक साल में छत्तीसगढ़ में जन-जन के विकास और खुशहाली का रास्ता बनाया  | Mजन विकास और जन विश्वास से हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का अभियान शुरू किया जिसे आप लोगों का भरपूर समर्थन और सक्रिय सहयोग मिला  |