नगर पालिका अध्यक्ष के पद ग्रहण कार्यक्रम मे हंगामा
 Ruckus in office

कांग्रेसियों ने मचाया हंगामा कार्यक्रम हुआ निरस्त

 

जांजगीर-चांपा के अकलतरा नगर पालिका मे भाजपा का अध्यक्ष चुनने के बाद  |  पदभार  ग्रहण समारोह आयोजित किया गया |  जिसमे हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला  .|  कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण नही मिलने की बात कहते हुए  | जमकर हंगामा किया और धक्का मुक्की की  |  जिसके बाद कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा |  हालाँकि भाजपा ने कलेक्टर से  इसकी शिकायत भी  की  | 

छत्तीसगढ़ के अकलतरा नगर पालिका मे |  भाजपा से चुने हुए अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह होना था  | लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद इसे निरस्त करना पड़ा  | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए कहा की भाजपा ने  उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण क्यों नहीं दिया  |  इस पूरे हंगामेे के दौरान क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, विधायक सौरभ सिंह को अंमंत्रित किया गया था  | मगर हंगामे की वजह से नगर पालिका अधिकारी ने पदभार ग्रहण समारोह ही  निरस्त कर दिया  |  जिसके बाद  नाराज  भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति भारते के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर इस पर आपत्ति दर्ज कराई |  और कांग्रेस की  कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए वैधानिक कार्यवाई की मांग की  | 

भाजपा नेताओं ने हंगामे के दौरान कांग्रेसियों के द्वारा महिलाओें के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया |  गौरतलब है कि अकलतरा मे 20 सदस्यों के परिषद मे भाजपा के 8 पार्षदों ने ,4 निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर शांति भारते को अध्यक्ष बनाया है  | जबकि कांग्रेस के भी 8 पार्षद जीतकर आए हैं   लेकिन निर्दलीयों का साथ न मिलने के कारण वे अपनी पसंद का अध्यक्ष नहीं बना पाए  | जिसकी वजह से  शुरू से ही राजनैतिक उठापटक जारी थी  |