बीजेपी ने CAA के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा
 RALLY IN SUPPORT OF CAA

रीति पाठक:कांग्रेस गुमराह करती है सचेत रहें

 

सीधी में भारतीय जनता पार्टी ने  नागरिकता संशोधन कानून  के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया | . इस दौरान भाजपा ने विपक्ष  पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया .| और कहा की देश को कांग्रेस से सचेत रहने की आवश्यकता है  | 

सीधी में भारतीय जनता पार्टी ने  CAA  के समर्थन में रैली  का आयोजन किया | . रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या आम जनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया  | रैली की अगुवाई सीधी सांसद रीती पाठक, विधायक कुँवर सिंह टेकाम, विधायक शरदेंदु तिवारी, व जिलाध्यक्ष इन्द्रशरन सिंह ने  की  | लोगों ने एक किलोमीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर शहर में रैली निकाली | और भारत माता के जयकारे लगाए  |  इस दौरान सांसद रीती पाठक ने कहा कि समान नागरिकता संहिता को पूरे देश में लागू करना केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है | इसके लागू होने के बाद से विदेशों में प्रताडि़त होने वाले हिंदुओं को भी यहां आने पर नागरिकता का अधिकार मिल सकेगा  | साथ ही ऐसे हिंदू जो कई वर्षो से शरणार्थी बनकर देश में रह रहे थे  |  उन्हे भी नागरिकता मिल जायेगी  उन्होने जोर देकर कहा कि सीएए में ऐसा कोई प्रावधान नही है कि  |  देश में रहने वाले किसी भी नागरिक की नागरिकता को खतरा होगा  | यह अवश्य है कि कांग्रेस और विपक्ष इस मामले में लोगों को गुमराह कर रहा है  |  जिससे सभी को सचेत रहने की जरूरत है | 

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा सीएए एवं एनआरसी को लेकर भृम फैलाया जा रहा है  | हकीकत यह है कि सीएए एवं एनआरसी देश के सभी लेागों के हितों की रक्षा करती है  | और इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नही है  |