भारत माता की जय बोलने पर कलेक्टर ने मारा थप्पड़
 Collector fight

थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर की हो रही है आलोचना

कलेक्टर और डिप्टी कलेकटर का घटिया व्यवहार

 

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और  डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को चांटे मारे  |  जिसके बाद इन दोनों अधिकारीयों के व्यवहार की आलोचना शुरू हो गई है और लोग यह सवाल कर रहे हैं कि इन दोनों अधिकारियों को मारने का अधिकार किसने दिया  | बीजेपी ने इन अधिकारीयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है  |  CAA के समर्थन में जब धारा 144 का उलंघन करते हुए बीजेपी के लोग इकठ्ठा हुए और वन्देमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए तो कलेक्टर को इतना बुरा लगा कि उन्होंने बीजेपी के मीडिया प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया  | जिसके बाद हंगामा हो गया  | 

ब्यावरा में सीएए के समर्थन में रैली निकाल बीजेपी नेताओं और आम  लोगों को कलेक्टर निधि निवेदिता के गुस्से का शिकार होना पड़ा  |   कलेक्टर ने भारत माता की जय बोल रहे  बीजेपी नेता को तमाचा मार दिया  | उसके बाद हंगामा हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा  |  इसके बाद कलेकटर ने पुलिस   के साथ प्रदर्शनकारियों को    धक्के भी मारे   | पुलिस ने लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया  | इस पर रैली निकाल रहे लोग भड़क गए और पुलिस से झूमाझटकी की ऐसे में  पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया  | इस मामले में कलेक्टर की गलती साफ़ साफ़ नजर आ रही है  | पुलिस के काम में घुसकर कलेकटर ने वहां माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया |  कलेकटर से कैसे चूक हुई ये इस वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है  | 

कलेक्टर निधि निवेदिता ने  जैसे ही भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मारा तो वहां का  माहौल खराब  हो गया   | इससे रैली में शामिल लोग नाराज हो गए और सड़कों पर उतर आए  | पुलिस ने लोगों को पकड़ना शुरू किया तो भगदड़ मच गई  |  लाठीचार्ज में दो कार्यकर्ता घायल हो गए  | इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी एक कार्यकर्ता को पकड़कर दो थप्पड़ जड़ दिए  |  ऐसे में  एक युवक ने डिप्टी कलेक्टर के बाल खिंच दिए | इन दोनों महिला अधिकारियों के व्यवहार ने स्थितियों को बिगाड़ दिया  |  पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में 12 नामजद सहित 124 पर धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया है  | वहीं डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता करने के मामल में दो अज्ञात युवकों पर छेड़छाड़ और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है  इस सब के बाद ये अधिकारी और कमलनाथ सरकार बीजेपी के निशाने पर है  | 

बीजेपी ने कहा कि सीएए के समर्थन में निकाली जाने वाली रैली पूर्व नियोजित थी  | इसे रोकने के लिए कलेक्टर ने जिले में धारा-144 लगाकर ब्यावरा की सीमाएं सील कर दी थीं, बाजार बंद थे |  वैष्णोदेवी मंदिर से रैली की शुरुआत के लिए सुंदरकांड चल रहा था  तभी  कलेक्टर और एसपी   पुलिस बल के साथ  वहां पहुंचे   | लोग बाहर निकले तो कलेक्टर निधि निवेदिता ने गेट बंद करना चाहा  |  पूर्व विधायक अमरसिंह यादव को कलेक्टर ने पकड़ लिया, लेकिन वे छूटकर आगे बढ़ गए  | पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा  ने कहा कि कलेक्टर का इस तरह का रवैया ठीक नहीं है |  भीड़ को कंट्रोल करने का यह तरीका गलत है  | वरिष्ठ अधिकारियों को भी ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए |