छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का बड़ा बयान
 Governor Anusuiya\

नेहरू युवा केंद्र का नाम विवेकानंद के नाम पर होना था

 

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का बड़ा बयान सामने आया है  | उन्होंने कहा नेहरू युवा केंद्र का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर होना चाहिए था क्योंकि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेणास्रोत हैं  | 

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का कहना है जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री और बड़े नेता रहे हैं  |  लेकिन युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद हैं  | इसलिए नेहरू युवा केंद की जगह इसका नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर होना चाहिए था  | राज्यपाल अनसुईया उइके ने कहा  युवाओं   ने स्वामीविवेकानंद को  सदैव आदर्श माना है  | 

भोपाल में दिया राज्यपाल अनुसुइया उइके का यह बयान राजनीती में हंगामा खड़ा जरूर करेगा  | उइके राज्य संग्रहालय में आयोजित नेहरू युवा केंद्र के युवा सम्मलेन को सम्बोधित कर रही थीं |