शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 Molestation

आरोपी नाबालिग लड़की से कर रहा था 9 महीने से दुष्कर्म

 

सिंगरौली में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | बताया जा रहा है की  आरोपी नाबालिग से शादी करने के नाम पर 9 महीने से दुष्कर्म कर रहा था  | 

सिंगरौली के चुरकी गाँव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | आरोपी ने  नाबालिग लड़की को पहले अपने प्रेम प्रसंग में फसाया | फिर शादी का झांसा देकर  करीब 9 माह तक दुराचार किया  | लेकिन जब नाबालिक लड़की  ने प्रेमी के ऊपर शादी करने का दबाव बनाया तो  आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया  | और जान से मारने की धमकी देने लगा  | इस बात की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी  |  जिसके बाद  परिजनों ने इसकी शिकायत मोरवा थाने में की  | जिसकी  शिकायत के आधार पर  पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को  गिरफ्तार कर लिया  |