4 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
Misdemeanor

दुष्कर्म करने वाला आरोपी  भी है नाबालिग

 

छतरपुर में एक चार साल की मासूम नाबालिग बच्ची  के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है  |  दुष्कर्म करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है  | पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है  | 

छतरपुर  के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ढ़रारी गांव में  एक नाबालिग लड़के ने  चार साल की मासूम बच्ची  के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया  | पुलिस ने बताया की पीड़ित  मासूम घर से  बाहर  निकली  थी  | तभी मौका देखकर गांव के एक नाबालिग लड़के  ने उसे पकड़ लिया  |  और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया  | पीड़ित बच्ची  रोते हुये घर  पहुंची  और अपनी  मां को उसने सब बता दिया  |  जिसके बाद तत्काल परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे  | और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  |