अमेजन कंपनी मध्य प्रदेश में खोलेगी डेटा सेंटर
 PC SHARMA

दावोस से आएगा 4 हाजर 125 करोड़ का निवेश

 

मध्यप्रदेश के  जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा दावोस में सीएम कमलनाथ का वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का सम्मेलन अटेंड करना  सफल रहा  | अमेजन कंपनी ने मध्य प्रदेश में 650 मेगावाट का डेटा  सेंटर खोलने के लिए इच्छा  जताई है |  दावोस से 4 हाजर 125 करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में में आएगा  | शर्मा ने कहा इतना बड़ा निवेश  प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है  | 

जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री का दावोस इकनोमिक फोरम में जाना सफल रहा  | प्रदेश में चार हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश आने की संभावना है  | और यह मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होगा  | अमेजन कंपनी मध्य प्रदेश में 650 मेगावाट का डेटा  सेंटर खोलने की बात कही है  |  मंडीदीप में सऊदी की कंपनी 125 करोड़ का निवेश करेगी  | 

पी सी शर्मा ने कहा की जय किसान फसल ऋण माफी योजना में जो किसान फार्म भरने से छूट गए हैं  |  उनको  30 जनवरी तक फार्म भरने की कि सीमा दी गई हैं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ का निर्णय है कि कोई भी किसान नहीं छूटना चाहिए, फरवरी में फिर से दूसरा चरण शुरू होगा  |  अतिथि विद्वानों को 3 फरवरी तक ज्वाइन करने का टाइम दिया गया है  | उनको 30 तारीख तक अपनी पूरी जानकारी अपडेट करना है  |  मेरिट के आधार पर उनको कॉलेज आवंटित किये जाएंगे  | शर्मा ने कहा वर्ल्ड हेरिटेज में मांडू और ओरछा शामिल हो रहे हैं  |  जिससे प्रदेश का पर्यटन के मामले में वर्ल्ड लेवल पर नाम बढेगा  |