बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया CAA का विरोध
Narayan Tripathi CAA protest

पार्टी लाइन से हटकर बोले विधायक कहा ये दिल की आवाज

 

कांग्रेस और बीजेपी के बीच में पैंडुलम की तरह घूमने वाले | या यूँ कहे की |  दल बदलने की चर्चाओं में बने रहने वाले  मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी | आज - कल  CAA के विरोध को लेकर काफी चर्चा में है  |  नारायण त्रिपाठी ने दाल तो नहीं बदला हैं मगर फिर भी अपनी पार्टी लाइन से हटकर CAA के विरोध में बयान दिया है |   त्रिपाठी का कहना है की धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नही किया जाना चाहिए  | 

 दल बदलू नेता की चाप रखने वाले नेता  | जिन्होंने अपनी ही पार्टी को धोखा दे कर|  कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी और चर्चा में आ गए थे   हम बात मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की कर रहे हैं |  फिलहाल वे एक नई चर्चा या कह सकते हैं की एक नई मुसीबत में पड गए हैं | नारायण त्रिपाठी ने एक ऐसा बयान दे डाला हैं |  जिससे सियासत गरमा गई हैं | अब समझने वाली बात ये हैं की नारायण त्रिपाठी ने दल बदलकर कांग्रेस का दमन तो नहीं थामा हैं   |  फिर भी अपनी पार्टी के विरोध में आखिर व्यान क्यों दिया | ये नारायण त्रिपाठी का सुर्ख़ियों में बने रहने का स्टंट हैं या फिर वे किसी के हाथ की कठपुतली बन गए हैं  | कोई उनसे ये सब बुलवा रहा हैं | अब आपको सुनते हैं की नयारण त्रिपाठी बोल क्या रहे हैं |  त्रिपाठी कह रहे हैं की  | धर्म के आधार पर देश को नहीं बाटना चाहिए  |  त्रिपाठी ने कहा या तो आप संविधान के साथ है |   या विरोध में है | और यदि संविधान के हिसाब से नही चलना है तो फाड़ कर फेंक देना चाहिये  |  मैं गांव से  आता हूं और गांव में आज आधार कार्ड नही बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे  | वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है | उन्होंने कहा कि  CAA  कानून के कारण गांव में गृहक्लेश जैसी स्थिति निर्मित हो गई है  | आज गांव में लोग एक-दूसरे की तरफ देख भी नही रहे हैं  |  लेकिन धर्म के नाम बंटवारा  किया जा रहा है ये गलत है |  खैर जब उनसे यह जानना चाहा की आप पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं  | उस पर नारायण त्रिपाठी ने कहा |  ये मेरे दिल की आवाज है  |