नर्मदा महोत्सव 31 जनवरी से अमरकंटक में
 Narmada Festival

विश्व पर्यटन के मानचित्र पर  लाने का प्रयास

 

 31 जनवरी से 2 फरवरी तक अमरकंटक में जिला प्रशासन नर्मदा महोत्सव का आयोजन  कर रहा है | 31 जनवरी को मुख्यमंत्री इस महोत्सव का  उद्धाटन करेंगे  | 1 फरवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव पर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और 2 फरवरी को गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे | 

नर्मदा जयंती महोत्सव को   भव्य रूप दिया जा रहा है ताकि अमरकंटक विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी जगह बना सके  |  नर्मदा जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन ने नर्मदा महोत्सव का आयोजन कर पहली बार विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किए हैं  |  आयोजन की तैयारियों को लेकर डीआईजी शहडोल रेंज पीएस उईके ने आयोजन में प्रयुक्त होने वाले कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्लान की समीक्षा की  | नर्मदा नदी क्षेत्र में मां के रूप में पूजी जाती हैं   |  महोत्सव के दौरान अमरकंटक नगरीय क्षेत्र में मां नर्मदा की  शोभा  यात्रा निकाली जाएगी |   पारंपरिक रूप से निकलने वाली इस   यात्रा  में इस बार स्थानीय जनजातीय समूहों के द्वारा लोकनृत्य आयोजित किए जाएंगे  | महोत्सव के दौरान मां नर्मदा मंदिर के साथ साथ प्रतिदिन मां नर्मदा तट रामघाट में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा  | 7 पुजारियों द्वारा एक साथ आरती की जाएगी | इस दौरान मां नर्मदा के जीवन पर आधारित लाइट एवं साउंड शो आयोजित किया जाएगा  | इसके साथ ही शहर के कई स्थलों में महाआरती के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी |  108 कुंडीय यज्ञ क्षेत्र की समृद्धि खुशहाली व दैवीय आशीर्वाद के लिए महोत्सव के समापन दिवस में 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा  |