नाला साफ़ करने वाले मंत्री नाचते नजर आए
  Pradyuman Singh

मंत्री प्रद्युम्न सिंह नाचे और खूब बजाय झुनझुना

 

नाले साफ़ करने से चर्चाओं में आये मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री  प्रद्युम्न सिंह अब एक बारात में नाचते नजर आए  | यही नहीं मंत्री  प्रद्युम्न सिंह ने बाजे वाले से झुनझुना ले कर भी बजाय | 

अब तक आपने एमपी के मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर को झाड़ू लगाते यह फिर नाले में उतारकर कीचड़ साफ़ करते ही देखा होगा  | इस वजह से इनकी चर्चा भी बहुत हुई और यह भी कहा गया कि अगर यही सब मंत्री को करना है तो बाकि सफाई अमले की जरूरत क्या है  |  लेकिन हम यहाँ बता रहे हैं  प्रद्युम्न सिंह

का नया वीडियो  | ये वीडियो  भी खूब वायरल हो रहा हैं |  अपने भतीजे की शादी के  उत्साह और उल्लास में  मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नाचते नजर आये  | मस्ती में  प्रद्युम्न सिंह ने बाजे वाले से झुनझुना ले कर भी बजाया |