हाईटेक हुआ बस्तर सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगे अपराधी
 Hitech Bastar Police

सीसीटीवी में कैद सौ लोगों पर नियम तोड़ने पर हुई कार्यवाई 

 

बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर मे अब हाईटेक तरीके से   | पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण करने की तैयारी कर ली है | अपराधियों पर नजर रखने के लिए बस्तर पुलिस ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं  |   इसके साथ ही यातायात पुलिस ने भी यातायात नियम तोड़ने पर  | कैमरों में कैद करीब सौ लोगों पर चालानी कार्यवाई की  | 

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने अब हाईटेक तरीके से अपराधियों  पर नियतंत्रण की तैयारी कर ली है |  बस्तर पुलिस ने अपराधियों पर नजर रखने के लिए  सत्तर से अधिक सी.सी. टी.वी. कैमरे शहर के प्रमुख स्थानो पर लगाये हैं  | जिसकी चौबीसों घन्टे कन्ट्रोलरूम मे निगरानी की जाएगी  | संवेदनशील समझे जाने वाले बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर मे पुलिस अब हाईटेक तरीके से अपराधों पर नियंत्रण की तैयारी कर चुकी है |  शहर मे लगाए गये ये सी.सी टीवी कैमरे    जहां एक ओर आपराधिक  गतिविधियों पर नजर रखेंगे  | वहीं यातायात नियमो को तोडने वालों पर चालानी कार्यवाही कर | ऐसे लोगों को उनके घर पर चालानी नोटिस भेजा जाएगा  | सीसी. टीवी के शुरू होते ही यातायात पुलिस ने यातायात नियम तोडते कैमरे मे कैद करीब सौ लोगों पर चालानी कारवाई भी कर दी है |