अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का किया गया आयोजन
 Marathon run

नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बनाये रखना उद्देश्य 

 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अमन और शांति के लिए  अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया  | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया |  इस मौके पर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले आर्मी के जवान को सम्मानित किया गया  | दौड़ का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बनाये रखना रहा  | 

नारायणपुर में आयोजित पीस मैराथन दौड़ में  11 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया  | मैराथन में  इंडियन आर्मी के जवान शंकर माथन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया   | वहीं दूसरे स्थान पर केन्या के सीमन और तीसरे स्थान पर  राम नारायण ने अपना परचम लहराया | इस मैराथन की दौड़ में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों के साथ स्कूली बच्चो ने भी हिस्सा लिया  | और 21 किलोमीटर को दौड़ पूरी की | मौसम में आये बदलाव  और  भारी बारिश  के बावजूद प्रतिभागियों को हौसला और जुनून कम नही हुआ | 

नक्सल प्रभावित इलाके में हुए इस कार्यक्रम को देखते हुए  | पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर रखे थे  | आईजी ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से मैराथन दौड़ का आयोजन  सफल रहा  | इस दौड़ में विदेश के दो प्रतिभागी के साथ  ही   देश के कोने कोने से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद  रहे | वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में  इस शांति के दौड़ को और भव्य रुप से किया जाएगा  | 

 ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दौड़ में शामिल हो सके  .|  बस्तर आईजी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित भी किया  |