दिल्ली Exit Poll में कांग्रेस के बुरे हाल
 Delhi Election Priyanka

प्रियंका से हुआ सवाल तो बोलीं- रिजल्ट देखेंगे

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली चुनाव के परिणाम देखने के बाद ही अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे |  दिल्ली चुनाव  को लेकर जो एक्जीक्ट पोल सामने आये हैं उसके हिसाब से इस चुनाव में कांग्रेस डायलिसिस पर नजर आ रही है  | वाराणसी  में प्रियंका ने  एग्जिट पोल के सवाल को टालते हुए कहा कि रिजल्ट देखेंगे | एग्जिक्ट पोल बताते हैं दिल्ली कांग्रेस के लिए दूर की कौड़ी है  | पोल के मुताबिक पिछले पांच साल में कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया कि दिल्ली की जनता कांग्रेस को वोट दे |  वहीँ आप के कामों को जनता ने पसंद किया है और जनता उसे दूसरी बार मौका देने जा रही है | वहीँ बीजेपी पहले की तुलना में कुछ सुधार करती नजर आ रही है  | इस दौरान प्रियंका  वाड्रा  एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची  |  एयरपोर्ट से सीधे वह रविदास जयंती के अवसर पर रविदास जन्म स्थली श्री गोवर्धन के लिए रवाना हो गईं |  इस दौरान एग्जिक्ट पोल के सवाल को वे  टालती नजर आयीं |  और कहा रिजल्ट देखेंगे  | प्रियंका के करीबी सूत्रों का कहना है दिल्ली के परिणाम कांग्रेस की दिशा तय करेंगे और दिल्ली के परिणामों को देखकर प्रियंका नए सिरे से कांग्रेस की रणनीति बनाएंगी |