धान खरीदी पर अड़े किसान,बैरंग लौटा प्रशासन
 Farmers adamant on purchasing paddy

पोर्टल खुलने तक जारी रहेगा किसानों का अनशन

 

धान खरीदी केंद्र रिमारी में  किसानों का अनशन जारी है  |  इस बीच त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने  मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति के आयुक्त से चर्चा कर किसानों की धान खरीदी किए जाने तथा जारी अनशन को तुड़वाने का आग्रह किया  |  उसके बाद रीवा आते ही कलेक्टर रीवा से चर्चा कर सीधे अनशन स्थल रिमारी पहुँच कर अनशनकारी मनोज शुक्ला  से चर्चा की   | 

अनशन स्थल पर विधायक द्विवेदी ने  आंदोलनकारी किरणों की मांग का समर्थन करते हुए उपस्थित समस्त किसानों से कहा कि हमारे अन्नदाता किसानों की पीड़ा को प्रदेश सरकार दरकिनार कर रही है, समझ नहीं आता कि प्रदेश के मुखिया कमलनाथ अपने खाने में अन्न खाते हैं या  नहीं  |  हमारे अन्नदाता किसान रात दिन मेहनत करके अपनी जमीन से अन्न उगाते है और उसी उपज को बेचकर अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ती करते हैं, अगर उपज की हुई धान बेच ही नहीं पाएंगे तो आवश्यकताओं की पूर्ती कैसे हो पाएगी  | सबसे दुख की बात यह है कि जब रात के समय पूरी जनता, शासन और प्रशासन गहरी नींद में सोता  है  | उस समय कड़ाके की ठंड में किसान खेत में पानी लगा रहा होता है, तपती धूप में जलता है तो केवल किसान, गरज तड़प के साथ हो रही बारिश में अपनी जान को जोखिम में डालकर खेती करता है तो केवल किसान  | 

किसानों ने कहा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी  नीति  अन्नदाता  की मेहनत को  दुत्कार  रही है और सौतेला  व्यवहार  कर रही है जो बर्दाश्त नही किया जा सकता |  धान खरीदी के संबंध में एस डी एम त्योंथर एम पी बरार ने कहा कि कलेक्टर रीवा से बात हुई है तो कहा गया है कि किसानों की इस समस्या के निदान के लिए पहल की जाएगी  |