Since: 23-09-2009
पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
एक मनचले ने एक महिला के साथ सरेआम से छेड़खानी शुरू कर दी | छेड़खानी से परेशान महिला ने जब शोर मचाया तो युवक भाग गया | महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है | सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम करेला की एक महिला के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी युवक को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया | ग्राम करेला निवासी एक 30 वर्षीय महिला बाजार से खरीदारी कर अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी तभी उसी के गांव के लालकुमार प्रजापति ने उसके सामने अश्लील हरकतें कर उसे एक और खींचने की कोशश की | युवक की इस हरकत पर महिला ने शोर मचाया तो | आरोपी युवक वहां से फरार हो गया | अपने साथ घटित इस घटना की जानकारी पीड़िता ने पति के साथ मोरवा थाने में दर्ज कराई | मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी लाल कुमार प्रजापति को ग्राम करेला से गिरफ्तार कर लिया |
MadhyaBharat
13 February 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|