राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर कार्यक्रम
  Youth conference

कमिश्नर भार्गव ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन

 

रीवा में नेहरू युवा केंद्र संगठन  ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय  पर कार्यक्रम  का आयोजन किया  |  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ अशोक कुमार भार्गव रहे  | 

नेहरू युवा केंद्र संगठन  ने  जिला युवा सम्मेलन रीवा के स्वामी विवेकानंद पार्क में आयोजित किया  |   जिसमें बतौर मुख्य अतिथि   संभाग के कमिश्नर डॉ अशोक कुमार भार्गव मौजूद रहे  | वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मुकेश जंगल  | कुलदीप सिंह  | एएसआई प्रमोद पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था  | इस विषय को लेकर उपस्थित अतिथियों ने अपनी बात रखी  |