मौसम में 29 फरवरी से होगा बड़ा बदलाव
weather

ग्वलियर-चम्बल में  ओलावृष्टि की संभावना

 

मध्यप्रदेश का मौसम बार बार बदल रहा है | मौसम में फिर 29 फरवरी से बड़ा बदलाव आने वाला है   | 29 फरवरी से 2 मार्च के बीच ग्वालियर चम्बल भोपाल में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है  |   यह बदलाव जम्मू कश्मीर से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ लाएगा  | यह बारिश किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है | क्योंकि रवी की फसल तैयार हो रही है  | ओले गिरने से रवी की फसल को भारी नुकसान हो सकता है  | 

फरवरी से मध्य से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है  |  पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ओला वृष्टि हो चुकी है |  अभी तक ग्वालियर चंबल संभाग अछूता बचा था, लेकिन इस बार 29 फरवरी से जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह काफी मजबूत है  | इससे ग्वालियर, चंबल संभाग, जबलपुर, भोपाल संभाग भी प्रभावित होंगे |  29 फरवरी की रात से बारिश की सिलसिला शुरू हो जाएगा |  1 मार्च 2 मार्च की दोपहर तक जारी रहेगा  |  बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना  है |  सोमवार को जम्मू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है |  इस वजह से हवा में नमी बढ़ गई है  |  लेकिन चक्रवात मजूबत नहीं बन पाया | इससे दोपहर में बादल छा गए  |  मौसम विभाग के वेदप्रकाश सिंह का कहना है 29 फरवरी से ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना बन रही है | बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है |  इस दौरान पूरे मध्य्प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा इस दौरान भोपाल में भी एक मार्च को बारिश होने की सम्भावना है  |