Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
शिक्षकों को अपमानित करने वाला फरमान
 Tughlaki decree

निलंबित शिक्षकों के लिए अलग से कुर्सी

 

कमलनाथ के राज में रोज नए प्रयोग हो रहे हैं |  अब ग्वालियर के जिला शिक्षा अधिकारी का एक तुगलकी फरमान सामने आया है  | जिसमे निलंबित कर्मचारियों  के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है और लिख दिया गया है निलंबित कर्मचारियों के बैठने का स्थान  | यह फरमान कर्मचारियों को अपमानित करने जैसा है  | 

कांग्रेस के शासनकाल में नए नए नियमों और फरमानों से कर्मचारी  हलकान है  | ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी का फरमान भी शिक्षकों को अपमानित करने वाला है | निलंबित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अलग से बैठने का स्थान  आरक्षित कर कर्मचारियों को नीचा दिखने की कोशिश की गई है | निर्देश में लिख गया है कि निलंबित टीचर को जिस निर्धार्रित स्थान पर बैठाया जाएं, उस स्थान पर पेंट से लिखवाया जाएं 'निलंबित कर्मचारियों के बैठने का स्थान'  | यदि एक से अधिक निलंबित कर्मचारी मुख्यालय पर ज्वाइन हुए हो तो बैठक व्यवस्था में 1,2,3 अंकित किया जाएं  |  निलंबित कर्मचारी के निर्धार्रित स्थान पर बैठने के बाद उसका फोटो खींचकर वाटसग्रुप पर भेज दिया जाए | इस व्यवस्था को मंगलवार तक पूरा करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए है    जिला शिक्षा अधिकारी ने यह निर्देश सभी प्राचार्य, बीईओ, बीआरसीसी को दिए है |  डीईओ के इस फरमान से कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है  | 

 

MadhyaBharat 25 February 2020

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.