महिला के साथ रेप कर हत्या करने वाला गिरफ्तार
 HATYA

चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने की थी हत्या

 

छतरपुर पुलिस ने अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है | पुलिस ने बताया की  चोरी करने के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने महिला को बेहोश कर उसके साथ ज्यादती की  | और फिर धारदार हथियार से महिला की हत्या  कर दी  | पुलिस को आरोपी के पास से नगदी और जेवरात भी मिले है  | छतरपुर में दिलदहला देने वाली अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया  | बताया जा रहा है की  बीते दिनों  बिजावर क्षेत्र के शाहगढ़ में आरोपी बंटी लोधी चोरी करने के इरादे से  |  जैन परिवार के घर मे घुसा था  | जिसको घर मे अकेली मौजूद 50 वर्षीय  महिला ने देख लिया  | और आरोपी  युवक को रोकने की कोशिश की  | युवक ने  कपड़े से महिला का मुंह  दबाया  | जिसके कारण वह बेहोश हो गई  |  जिसके बाद आरोपी ने  दुष्कर्म करते हुए धारदार हथियार से महिला के  गले  पर  हमला कर दिया  |  जिसके कारण महिला की मौत हो गई  | और आरोपी युवक  मौके से फरार हो गया  |  पुलिस ने आरोपी युवक बंटी लोधी को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने  आरोपी के  पास से 57 हजार रुपये नगद एवं चांदी के जेवरात जप्त किये  हैं  |