प्रेम में पड़ी महिला नक्सली ने किया समर्पण
 Lover naxalite letter

एक छोटी से लव स्टोरी का सुखद परिणाम

 

प्रेम जो करवा दे सो कम है  | प्यार में दीवानी हुई एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने अपने प्रेमी आत्मसमर्पित नक्सलवाड़ी के  प्रेम पत्र को पढ़ा और मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर आत्म समर्पण कर दिया |  जंगल में शुरू हुई छोटी सी लव स्टोरी सुखद अंजाम की तरफ आगे बढ़ रही है  | 

दंतेवाड़ा में  नक्सली संगठन में पनपे प्यार का सुखद अंजाम सामने आया है |  आत्मसमर्पित प्रेमी नक्सली के पत्र भेजने से प्रेमिका महिला नक्सली का  हृदय परिवर्तन  हो गया   और महिला नक्सली ने   पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया  | 14 फरवरी को आत्मसमर्पित नक्सली लक्ष्मण ने अपनी प्रेमिका को समर्पण करने के लिए लिखा   पत्र  लिखा था   |  पत्र के जवाब में महिला नक्सली ने भी पत्र लिख कर जवाब दिया  | और स्वयं को संगठन से बाहर निकालने  की  गुहार  अपने प्रेमी  की  | फिर क्या था   महिला कमांडो   पल्लेवाड़ा से रेस्क्यू कर  महिला नक्सली जायो को  निकाल लाई  |  जायो संगठन ने सीएनएम पद पर थी जिसपर एक लाख का इनाम घोषित था  | जंगल  में नक्सली कैम्प में पनपी प्रेम कहानी अब सुखद अंत की तरफ है |  दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने  इस कथा का खुलासा किया|