कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का पुतला दहन किया
 Jyotiraditya_Scindia

भाजपा में शामिल होने से नाराज है कांग्रेस के लोग

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज युवा कांग्रेस  ने  मैहर में सिंधिया का पुतला दहन किया |  और भाजपा पर कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया | 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जहाँ एक तरफ भाजपा खुश नजर आ रही है  | वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष  है | मैहर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का पुतला फूंका  | और विरोध प्रदर्शन किया  | कांग्रेस ने  भाजपा पर कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया है |  युवा कांग्रेस ने कहा की जिस तरह मंत्री जीतू पटवारी के साथ बेंगलुरु में अभद्रता की गई है  | वह निंदनीय है | इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे |