शहीद जवान वीरेंद्र कुशवाहा को नम आंखों से विदाई
 Young martyr

लेह में भारी बर्फवारी में शहीद हुए थे वीरेंद्र कुशवाहा

 

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी  के दौरान  शहीद हुए  जवान वीरेंद्र कुशवाहा का पार्थिव शरीर उनके गृह जिले रीवा पहुंचा |  जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी | 

रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में रहने वाले मझिगवा गांव के  सपूत वीरेंद्र कुशवाहा  विगत दिनों जम्मू-कश्मीर के लेह में हुई बर्फबारी में शहीद हो गए  |  जिनका पार्थिव शरीर  उनके गृह क्षेत्र लाया गया  | इस दौरान हजारों की तादाद में जनसैलाब अंतिम दर्शन के लिए  उमड़ पड़ा  | जहां  नम आंखों से   लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी |  इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी  |  गौरतलब है की शहीद जवान  वीरेंद्र कुशवाहा जम्मू-कश्मीर के लेह में पदस्थ थे  | वहां बर्फबारी और भूस्खलन हुआ था | जिसमे वे  शहीद हो गए थे  | जवान के शहीद होने की खबर लगते ही पूरे गाँव में मातम पसर गया | सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवान को  अंतिम विदाई दी  |