दिग्विजय सिंह ने कहा मैं आपके साथ हूँ
 DIGVIJAY SINGH

दिग्विजय ने जारी किये मदद के लिए नंबर

 

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा हूँ |  उन्होंने कहा आपातकालीन स्थिति में किसी को अगर सरकार के नंबरों से मदद न मिले तो लोग उनके द्वारा जारी नंबरों पर मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं | 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बना हुआ है |  प्रामाणिक इलाज के अभाव में यह वायरस ख़तरनाक रूप ले रहा है इसलिए अब हमारे सामने एक ही विकल्प है  वो है बचाव  | इसे फैलने ना दें | कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने कहा सर्दी जुकाम, बुख़ार साँस लेने में तकलीफ़, मांस पेशियों में दर्द हो तो इसमें लापरवाही ना बरतें |  राज्य शासन ने कोरोना वायरस के लिये सीएम हेल्प लाइन नम्बर 181 और स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किए हैं  | आपात स्थिति में आप इन नंबरों पर तत्काल सम्पर्क करें | लेकिन यदि आपको वहॉं से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो  मैं और मेरा दफ़्तर आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा | ऐसे में दिग्विजय सिंह ने  अपने दफ़्तर के सहयोगियों और ज़िम्मेदार लोगों के नंबर  शेयर  किये हैं |  ये नंबर हैं   +917552441788 +917552441790

 भूपेश गुप्ता +918839505028

ओपी शर्मा +919826047546

 उपेन्द्र जोशी +917509310834

 प्रह्लाद शर्मा +919425012595

दिग्विजय सिंह ने कहा  मैने वादा किया था चुनाव जीतूं या हारूँ  मैं हर संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ा रहूँगा |  मैं आज आपके साथ खड़ा हूँ |