गाय ने जन्म दिया हिरण का बच्चा
 Cow deer

खुश है गाय और उसका हिरण बच्चा

 

एक चौंकाने वाली खबर है सागर के कुकरयाऊ  गॉंव से  | यहाँ के लोगों की माने तो गाय ने हिरन के बच्चे को जन्म दिया है  | लोग इसे   कुदरत का करिश्मा  मान रहे हैं और वन अमला इस मामले की जांच में जुटा है | 

कुकरयाऊ में गाय का  दूध पीता यह हिरन का बच्चा |  इसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ जाता है |  ये गए रोज साढ़े तीन लीटर दूध देती है और अपने इस बच्चे को भी छक कर दूध पिलाती है | गांव वालों का कहना है  गाय ने हिरण के बच्चे को जन्म दिया है  | अब ये बच्चा भी डेढ़ महीने से ज्यादा का हो गया है और गाय के साथ ही रहता है  | वन विभाग को जब इस की खबर मिली तो  24 मार्च को इस घटना का पंचनामा बना के  इसे सत्यापित किया  गया है और मामले को जांच में लिया गया है  | गाँव के किसान द्वारका घोसी गाडरवारा से गाय को खरीदकर लाये थे |  उस समय बछड़ा गाय के पेट में था |  करीब  डेढ़  माह पूर्व बछड़े के रूप में गाय ने  हिरण के बच्चे को जन्म दिया |  क्षेत्र में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है | वन अमले ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है  हमारी टीम संबंधित किसान के यहां पहुंची  | वहां पहुंचकर पंचनामा बनाया गया |  बच्चा गाय का दूध भी पी रहा था यह हम लोगों ने भी देखा |  इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भेज दी है एवं आने वाले दिनों में डॉक्टरी जाँच भी कराएंगे  | लेकिन कोरोना लॉक डाउन के कारण यह काम पूरा नहीं हो पाया है |  किसान का कहना है उसकी गाय ने हिरण जैसे बच्चे को जन्म दिया है  |