जमात में शामिल हुए 11 लोग हुए आइसोलेट
 Tablighi group isolate

5 पुरुष और 6 महिलाओं को भेजा कोरेन्टाइन  

 

निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है  |  ग्वालियर प्रशासन ने तब्लीगी जमात में शामिल हुए 11 लोगों को आइसोलेट किया है | गौरतलब है की   तब्लीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है  | जिसके बाद पूरे देश में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों की पहचान की जा रही  |  और उन्हें  कोरेन्टाइन किया जा रहा है | 

23 फरवरी को निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 11 लोगों की पहचान करते हुए  | ग्वालियर प्रशासन ने इनको आइसोलेट कर दिया है  | 

  जिनमें 5 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं |  प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक यह लोग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 23 फरवरी को ग्वालियर पहुंचे थे  | उसके बाद जैसे ही प्रशासनिक अफसरों की इनकी सूचना मिली तो |  3 दिन पहले इनकी स्क्रीनिंग की गई  |  लेकिन कोरोना वायरस के किसी मे संक्रमण नहीं मिले थे |  लेकिन अब  प्रशासन ने एहतियातन एक मैरिज गार्डन में सभी को  क्वारंटाइन  में रखा  है | आपको बता दें ये  लोग ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के आवड़पुरा में रह रहे थे |