ट्रक में जा रहे मजदूरों को किया कोरेन्टाइन
 MAJDUR

कटनी से झारखंड जा रहे थे 21 मजदूर

 

लाक डाउन के दौरान फसे मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं  |  कटनी में काम करने आये 21 मजदूर सिंगरौली से ट्रक में से झारखंड अपने घर जा रहे थे   सूचना मिलते ही  प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए सभी को कोरेन्टाइन कर दिया | 

लॉक डाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है |  जो काम के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों में आये हुए है | काम ना मिलने से मजदूर काफी परेशान है | और सभी अपने घर वापस लौट रहे हैं | सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में कटनी से काम कर झारखंड लौट रहे 21 मजदूरों को | पुलिस ने रोककर कोरोनटाइन किया है|  ये सभी मजदूर सीधी जिले के चुरहट से एक ट्रक में बैठकर जा रहे थे |  पुलिस ने सभी मजदूरों को पहले खाना खिलाया  और फिर पहनने के लिए मास्क  दिए  |    सभी मजदूरों का  मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है |  वहीं ट्रक जप्त कर ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाई की गई  |