लॉकडाउन तोड़ने वालों से निपटने का नया तरीका
  Rewa Police

एम्बुलेंस को कोरोना संक्रमित बताकर उसमे बैठाया

रोते भागते नजर आये बहाना बनाने वाले लोग

 

कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है  | प्रशासन के लाख मना करने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहें हैं |  ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए रीवा पुलिस प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया  .| पुलिस ने आवारा घूम रहे लोगों को एम्बुलेंस में यह बोलकर बैठाना शुरू कर दिया की यह कोरोना संक्रमित है  |  जिसके बाद लोगों में भय का माहौल बना और वो भागते नजर आये | 

रीवा मे लॉक डाउन के बावजूद सड़कों  पर आवारा व फालतू  घूमने वालो का आंकड़ा कम नहीं हो रहा | पुलिस प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा |  उसके बावजूद लोग मोटरसाइकिल से घूमते नजर आ रहे  | पुलिस के पूछने पर तो जैसे इनके पास बहानो की लम्बी चौड़ी लिस्ट है  | कोई डॉक्टर का परचा लिए है तो कोई कुछ बता रहा है  | रीवा पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया  | अनावश्यक घूम रहे लोगों को पकड़कर एम्बुलेंस में बैठाया गया  | और उन्हें यह बताया गया की यह एम्बुलेंस कोरोना संक्रमित है | बस फिर क्या था  | लोगों के हाल खराब होने लगे  |  कोरोना वायरस के डर के कारण   कई लोग रोते और भागते नजर आये  | लोगों ने  पुलिस से अपनी गलती की माफी माँगी  |  इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया  | प्रशासन का कहना  है की प्रदेश में कोरोना के कारण कई लोगों की जान  जा चुकी है | लेकिन लोग अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे  | प्रशासन ने  फिर लोगों से घरों में रहने की अपील की है  |