अस्पताल में इलाज के दौरान आरक्षक की मौत
 Death of constable

पेट दर्द की शिकायत के चलते हुए थे भर्ती

 

जवा में  ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक के पेट में  अचानक दर्द उठा  | और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई |  जिससे पूरे थाना क्षेत्र में शोक व्याप्त है | 

जवा के पनवार थाना में पदस्थ आरक्षक सुनील मर्सकोले के पेट में अचानक दर्द उठा  |  जानकारी लगते ही थाना प्रभारी और साथी पुलिसकर्मियों ने आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया |  जहाँ उपचार के दौरान सुनील मर्सकोले ने दम तोड़ दिया  | आरक्षक की मौत की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में गम का माहौल छा गया  | घटना की जानकारी आरक्षक के परिजनों को दी गयी   | और शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया  |  बताया जा रहा है की आरक्षक गरीब परिवार से थे |  और उनकी तनख्वाह से उनके पूरे परिवार का खर्च  चलता था  | थाना प्रभारी ने  पनवार थाना में  श्रध्दाजलि सभा आयोजित कर आरक्षक  की  आत्मा की शांति के लिए   दो मिनट का मौन रखकर शोक सम्वेदनाएं व्यक्त की  |