9 बोरी गुटखा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
 Gutkha tobacco smuggling

प्रेस लिखी गाड़ी में ले जा रहे थे गुटखा

 

रायगढ़ में   प्रेस लिखी गाड़ी में  गुटखा और  तम्बाखू की तस्करी करने वाले दो लोगों  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  | गुटखे की कीमत करीब साठ हजार रुपये बताई जा रही है | 

लॉक डाउन में अवैध गुटखे का कारोबार बढ़ता जा रहा है  | गुटखा तस्करों द्वारा आये दिन नए तरीके से गुटखा बेचा जा रहा  | लॉक डाउन के दौरान सामान के ट्रांसपोर्ट में बंदिश लगाईं गई है   |  जिसके चलते लोग  नए तारीखे से गुटखे की तस्करी में लग गए हैं  |  रायगढ़ में प्रेस लिखी गाड़ी में अवैध गुटके की तस्करी का मामला सामनेआया है | दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने गुटखा तस्करी के मामले में  गिरफ्तार किया है  | बताया जा रहा है की तस्कर शहर में माल खापाने की फिराक में घूम रहे थे  |  चेकिंग के दौरान कार में 9 बोरी गुटखा बरामद किया गया  | जिसकी कीमत  लगभग 60 हजार  बताई जा रही है  |