रात में गश्त पर निकले एसडीओपी
 Police on patrol

निर्देशों का पालन करने की दी सलाह

 

सिंगरौली में पुलिस लगातार  गश्त  कर रही है | एसडीओपी  खुद रात में सड़को  पर निकले | और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया | और लोगों  को  सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी | 

सिंगरौली जिले के मोरवा एसडीओपी नीरज नामदेव  कुछ अलग अंदाज में नजरआए  | और  अपने रीडर नीरज सिंह बघेल के साथ  बुलेट पर ही  गश्त पर निकल पड़े |  गौरतलब है की  एसडीओपी मोरवा एक  टीवी चैनल में जबलपुर में रिपोर्टर भी रह चुके हैं | नीरज ने रात  12 से लेकर सुबह 5 बजे तक पूरे मोरवा क्षेत्र का भ्रमण  किया  | इस दौरान मोरवा, बैढ़न, विन्ध्यनगर, नवानगर, सासन तथा जयंत चौकी में गश्त पर लगे कर्मचारियों को   चौकन्ना  रहने की हिदायत दी | गश्त के दौरान  लोग बिना मास्क के टहलते भी मिले |  जिनको एसडीओपी  ने मास्क वितरित किया | और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी |