सेना ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान
 Coronavariers honors

फ्रंट लाइन वर्कर्स का  बढ़ाया हौंसला

 

ग्वालियर में फ्रंटलाइन वारियर के रूप में काम कर रहे लोगों का  सेना ने सम्मान किया  | और हौंसला  बढ़ाया  | इस दौरान प्रशासन के बड़े अधिकारी मौजूद रहे| 

कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का सेना के जवानो द्वारा सम्मान किया गया  | कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों ने |  राजस्व ,पुलिस चिकित्सक,पैरामेडिकल स्टाफ ,नगर निगम सहित मैदानी अमले को सम्मानित किया  | और उनके कार्य की प्रशंसा की  | गौरतलब है कि  लॉक डाउन के चलते सबसे ज्यादा वर्क लोड पुलिस,चिकित्सक , नगर निगम और राजस्व अमले पर पड़ रहा है | उधर सेना के अधिकारियों ने फूल बाग चौहरे पर भी |  हेलीकाप्टर से  पुलिस के जवानों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया | पुलिस ने भी तालियां बजाकर सेना का स्वागत किया |