शिकारी ने की वन रक्षक की हत्या
 HATYA

वनरक्षक को शिकारी ने गोली मारी

 

ग्वालियर में आरोन के जंगल में  बांस का प्लांटेशन देखने जा रहे वन रक्षक दीपू राणा की मोंगिया शिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी |  वनरक्षक के साथ विभाग के दो चौकीदार भी थे  | चौकीदारों का कहना है कि जंगल में बंदूक के साथ शिकारी नजर आने पर दीपू ने उसके पीछे दौड़ लगा दी  | ये देखकर  शिकारी ने वन रक्षक  की  गोली मार  कर हत्या कर दी और   जंगल में भाग गया  | 

गोसपुरा स्थित यादव धर्मकांटे के पास रहने वाला दीपू पुत्र सूरज सिंह राणा वनरक्षक था  |  वर्तमान में उसकी पोस्टिंग आरोन की सिद्धबाबा की खोह वन विभाग की चौकी पर थी |  वनरक्षक दीपू   चौकीदार हरिदास व राजू आदिवासी के साथ अपने बीट में हुए बांस के प्लांटेशन को देखने पैदल निकला था, क्योंकि पेट्रोलिंग वाहन खराब पड़ा था  | प्लांटेशन की ओर जाते समय वनरक्षक की नजर मोंगिया शिकारी पर पड़ी |  जिसके हाथ में बंदूक थी | उसकी गतिविधियों से साफ था कि वह शिकार की तलाश में घूम रहा था  | शिकारी की नजर वन विभाग की टीम पर पड़ गई  | जब वनरक्षक दीपू ने  उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी  |  पकड़ में आने से बचने के लिए शिकारी ने ओट लेकर बंदूक से फायर कर दिया  | गोली सीने के नीचे लगते ही दीपू जमीन पर गिर पड़ा  |