मंत्रिमंडल विस्तार सीएम का विशेष अधिकार
 Pradhuman Singh Tomar

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वाह करेंगे  

 

मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार को लेकर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा की  |  मंत्री मंडल विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है |  वे जो निर्णय करेंगे उनको मान्य होगा |  उन्होंने कहा चुनाव में अभी वक़्त है  | ये समय कोरोना से लड़ने का  है  | राजनीती बाद में की जा सकती है |  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजयपाल लाल जी टंडन से मिलने के बाद मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं  | इसी बीच पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान आया है  |  जिसमे उन्होंने कहा है की  मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है |  मुख्यमंत्री जो निर्णय लेंगे उसका स्वागत किया जाएगा |  पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वाह किया जाएगा  | उपचुनाव को लेकर  प्रधुम्न ने कहा चुनाव में बहुत समय है  | अभी हम कोरोना से लड़े |  जब हम होंगे, आप होंगे तो राजनीति करेंगे |  अभी सिर्फ एक उद्देश्य होना चाहिए अपनी, अपने साथियों की और परिवार की  कैसे सुरक्षा करें  | तोमर ने मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सलाह दी  |